शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने तोड़ा 'पठान और गदर-2 का रिकॉर्ड...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच रही है | फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन सबसे तेज स्पीड से 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था | जवान ने दूसरे रविवार को धुंआधार कलेक्शन कर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए | शाहरुख खान की इस फिल्म ने साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ और ‘गदर 2’ को पीछे छोड़ दिया है | बता दें कि पठान ने 11वें 23.25 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था | वहीं गदर 2 का 11वें दिन का कलेक्शन 13.5 करोड़ रुपये था. इसी के साथ ‘जवान’ अब तेजी से 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments