google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शहीद भगत सिंह की जयंती बैंकर्स क्लब (रिटायर्ड) के बैनर तले मनाया गया...

Sep 29, 2023
1 min read






































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

विगत 28 सितम्बर 2023 को स्थानीय सिजन-4 होटल के सभागार में बैंकर्स क्लब (रिटायर्ड) के बैनर तले अमर शहीद भगत सिंह की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम भगतसिंह के छायाचित्र पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मदन पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मुख्य अतिथि किसान नेता लल्लु सिंह द्वारा माल्यार्पण किया गया। उसके उपरांत बैंकर्स क्लब के टी.के.घोष एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के‌ श्री अफसर हुसैन द्वारा भगतसिंह के जीवनी एवं उनके संघर्षों एवं स्वतंत्रता संग्राम में किए गए प्रयासों का विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।

कमलेश सिन्हा ने उक्त अवसर पर‌ गीत की भी प्रस्तुति दी।‌ प्रगतिशील लेखक संघ एवं इफ्टा रायगढ़ के रविन्द्र चौबे ने और विस्तार से भगतसिंह ‌के जीवन काल से उनके कारागार‌ एवं अन्य क्रान्तिकारियों से हुए संवाद एवं पत्राचार , उनके द्वारा संपादित कई अखबारों का ‌भी उल्लेख किया। दिनांक 29 सितम्बर 2023 से 2 अक्टुबर‌ तक गांधी जयंती परअजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं बैंकर्स क्लब (रिटायर्ड) रायगढ़ एवं इफ्टा, रायगढ़ के संयुक्त प्रयास से होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक हिस्सेदारी की अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सराफ ने किया। उक्त ‌कार्यक्रम‌ में ‌विभिन्न बैंकों के रिटायर्ड साथी, शिक्षाविद एवं समाज के अन्य प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया। अंत में एन.आर.मिश्रा ने आभार व्यक्त किया और अनंत चतुर्दशी, भारत रत्न लता मंगेशकर जयंती और ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html