google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एसएफजे ने भारतीय राजदूत की गिरफ्तारी पर की इनाम की पेशकश....

Oct 31, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

खालिस्तान जनमत संग्रह के दूसरे चरण के समापन पर, कट्टरपंथी सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) समूह ने कनाडा में उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा की गिरफ्तारी पर एक लाख डॉलर इनाम देने की घोषणा कर एक नया नक्शा जारी किया, जिसमें दिल्ली को खालिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। गैरकानूनी चरमपंथी समूह वर्मा को सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए जिम्मेदार मानता है, जिस इस साल 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के बाहर गोली मार दी गई थी। एसएफजे के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नून ने कहा, भारत में सिखों के लिए एक अलग मातृभूमि के लिए समर्थन देने के लिए रविवार को 60 हजार से अधिक लोग सरे के गुरुद्वारे में आए, जिसके अध्यक्ष निज्जर थे। मतदान के समापन पर, सभा द्वारा दो प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें निज्जर की हत्या की साजिश रचने और निर्देशित करने के लिए वर्मा की गिरफ्तारी और मुकदमा चलाने की मांग की गई।


जनमत संग्रह का आयोजित करने वाले भारत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एसएफजे ने दिल्ली को खालिस्तान के हिस्से के रूप में शामिल करते हुए एक नया नक्शा भी जारी किया। पन्नून ने कहा, यह पंजाब और भारत के बीच एक युद्ध है जिसमें कब्जा करने वाली सेना हिंसा का उपयोग कर रही है, जबकि सिख वोटों का उपयोग कर रहे हैं। घोषित आतंकवादी पन्‍नून ने कहा, एसएफजे इस समय भारत को गोलियों से नहीं गिरा रहा है, बल्कि हम इस सदी के सबसे शक्तिशाली हथियार बैलेट का उपयोग कर रहे हैं।


उन्होंने वीजा रोकने और ओसीआई कार्ड रद्द करने के भारत के हालिया कदमों की भी आलोचना कर नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा खालिस्तान जनमत संग्रह को रोकने के लिए अपनाई गई आतंकवादी रणनीति बताया। एसएफजे के एक प्रवक्ता ने कहा कि पहले और दूसरे चरण के संयुक्त मतदान में दो लाख से अधिक लोगों ने मतदान किया है। समूह ने कहा कि वह 2024 में कनाडाई शहरों एबॉट्सफ़ोर्ड, एडमॉन्टन, कैलगरी, मॉन्ट्रियल में जनमत संग्रह का आयोजन करेगा। बयान में कहा गया है कि जहां 29 अक्टूबर को सरे में मतदान केंद्र निज्जर को समर्पित किया गया था, वहीं आगामी मतदान केंद्र खालिस्तानी नेताओं रविंदर सिंह पन्नू, भूपिंदर सिंह कूनर और बलबीर सिंह खैरा को समर्पित किया जाएगा। निज्जर की मौत के बाद कनाडा में पोस्टर युद्ध छिड़ गया, जिसमें भारतीय राजनयिकों और प्रतिष्ठानों को धमकी दी गई और उनकी मौत के लिए उच्चायुक्त संजय वर्मा और वैंकूवर और टोरंटो में महावाणिज्य दूत को जिम्मेदार ठहराया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html