google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हिमाचल और उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, कश्मीर घाटी के कई जिलों का पारा माइनस.....

Dec 20, 2023
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड ठंड की चपेट में हैं. घाटी के कई जिलों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है, धीमी गति से चलने वाले कई जलस्रोत जम गये हैं। जलापूर्ति पर भी असर पड़ रहा है. वहीं, हिमाचल के कुकुमसेरी में पारा गिरकर माइनस 8.6 पर पहुंच गया. इसके चलते प्रदेश में सुबह-शाम अधिक ठंड महसूस की जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव का अनुमान है। 22 और 23 दिसंबर को हिमाचल के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।


श्रीनगर शहर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 0.5 डिग्री सेल्सियस से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम था। बारामूला के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे से 1.4 डिग्री अधिक है। अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो कि पिछली रात के शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे से एक डिग्री से अधिक की गिरावट है।


कश्मीर के कई इलाकों में बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों को ठंड से बचने के लिए कांगड़ी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात 0.8 डिग्री सेल्सियस था, कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जबकि 24 घंटे पहले तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था |


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते उच्च पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 25 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है. 21 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा. 24 दिसंबर से भी धूप खिलने का पूर्वानुमान है. न्यूनतम तापमान में कमी आने से सुबह-शाम ठंड बढ़ गयी है. मंडी, कांगड़ा और बिलासपुर के कुछ इलाकों में सुबह और शाम को कोहरा भी गिर रहा है. इसके चलते कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html