मेडिकल कॉलेज में हुई कई राउंड फायरिंग......पढ़े पूरी खबर

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू (JN) मेडिकल कॉलेज में फायरिंग का मामला सामने आया है | बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कैंटीन संचालक से हफ्ता मांग रहे थे | जब कैंटीन संचालक ने हफ्ता देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने वहां फायरिंग कर दी | यह वारदात जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्पेशल वार्ड के पास स्थित कैंटीन के बाहर हुई | आधा दर्जन से ज्यादा फायरिंग के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया | इस घटना में एक महिला घायल हो गई | बताया जा रहा है कि कैंटीन के विवाद को लेकर यहां पहले भी लड़ाई और फायरिंग हो चुकी है | घटना के बाद शिकायतकर्ता कैंटीन संचालक मुसब्बिर ने पुलिस को बताया कि बदमाश अदनान गोल्डन उससे हर महीने 50 हजार रुपए देने की मांग कर रहा था |वह शाम से ही लगातार उसे फोन कर रहा था | अदनान ने मुसब्बिर को धमकी दी थी कि अगर हर महीं दिए तो कैंटीन नहीं चल पाएगी | जब मुसब्बिर ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो अदनाना अपने साथियों के साथ हथियार लेकर कैंटीन पहुंच गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments