google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेवा " पथ संस्था ने मातास्वरुपी 9 कन्याओं की निकाली अनोखी बारात. ...

Nov 21, 2023
3 min read







































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

एक बेटी का पिता होना जहाँ एक ओर समाज में गर्व करने वाली बात है, वहीं वर्तमान कुरीतियों के कारण अभिशाप भी होती जा रही है। बेटी के विवाह में भव्य आयोजन करने की आडंबर और एक दूसरे से अधिक दहेज देने की होड़ का अनुसरण करते करते मध्यम वर्गीय पिता अपनी बेटी की शादी तो धूमधाम से कर लेता है, उसके बाद वो पूरी जिन्दगी मेहनत करके उस शादी का कर्ज चुकाते चुकाते बुढ़ा हो जाता है। यानी कि एक बेटी के पिता का फर्ज निभा पाना बहुत ही कष्टदायक है।

सेवा पथ संस्था के मिडिया प्रभारी विक्की पंजवानी ने बताया कि इन्हीं ज्वलंत समस्याओं और कुरीतियों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्था सेवा चौथी बार 19 नवंबर 2023, रविवार के शुभ मुहूर्त पर एक साथ एक ही मंच पर माँ दुर्गा जी के नौ स्वरूपी 9 कन्यादान का निःशुल्क विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें सभी वर-वधु का एक साथ मुकुट बंधन, बारात, लेडीस संगीत, माता स्वरूपी कन्याओ की आरती, फेरे (वेदी) और विशाल मंच पर संगीतमय रिसेप्शन जैसे मांगलिक कार्यक्रम पूरे विधि विधान से सम्पन्न कराये गये।

संस्था के सदस्य पहलाज खेमानी और राजा बजाज ने बताया की संस्था सेवा पथ विगत वर्षो में 3 बार कन्यादान का ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। पुनः चौथी बार यह निःशुल्क कन्यादान सम्पन्न करा रही है। इससे समाज की दशा और दिशा बदलने में सहायक होगी साथ ही साथ जो माता पिता अपने बच्चों के विवाह के लिए चिंतित है उन्हें भी इन कुरीतियों से निजात मिलेगी। इस आयोजन मे विवाह करने वाले वर-वधुओं की इच्छा अनुसार दूल्हों के अलावा 9 कन्याओं की भी अनुठी बारात निकाली गई इस मातास्वरुपी नौ कन्याओ की ऐतिहासिक बारात को देखकर वर वधु और उनके परिजनों के साथ साथ कन्यादान समारोह मे शामिल हुवे सभी लोग उत्साहित हुवे |

संस्था की वरिष्ठ महिला सेवादार शकुंतला लखवानी व सुलोचना नारायणी ने बताया कि इस कन्यादान में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश व उड़ीसा के वर-वधु आकर विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर अपनी गृहस्थी शुरू करेंगे। संस्था द्वारा दहेज मुक्त विवाह की एक अनुकरणीय पहल की गई, जिसमें किसी भी बेटी के पिता को कोई आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा बल्कि विभिन्न समाजसेवियों द्वारा अपनी खुशी से यदि कोई आशीर्वाद रूपी उपहार वर-वधु को देने की इच्छा होगी तो वे खुद अपने हाथों से "रिसेप्शन” में आकर दे सकते है ।

एक अन्य विशिष्टता का उल्लेख करते हुए संजय लालवानी व रवि पंजवानी द्वारा बताया गया कि कन्यादान सेवा का इतना विशाल आयोजन बिना किसी कैश काउंटर व रसीद बुक से पुरा होगा क्योंकि इस आयोजन को पुरी शिद्दत से सम्पन्न करने का जिम्मा समाज के कई सामाजिक संगठनों व पूज्य पंचायतों ने अपने हाथों में लिया है। अपनी स्वेच्छा से किसी न किसी सेवा को पूर्ण करने की जिम्मेदारी ली है।

संस्था के सदस्य आनंद जगवानी व अनिल नैनवानी ने जानकारी दी कि इस कन्यादान के पावन महायज्ञ में धमतरी, बेमेतरा, कांकेर, गोंदिया, तिल्दा, भाटापारा, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बिलासपुर आदि शहरों के पूज्यनीय संतजन व पूज्य पंचायतें, प्रमुख महिला संगठन व सिंधु महाराज मंडल सहित समाजसेवी संस्थाओं ने सहयोग का प्रण किया है, वे स्वयं उपस्थित होकर श्रमदान भी देंगे व वर-वधु को आशीर्वाद भी दिया।

इस आयोजन की सबसे पवित्र भावना का जिक्र करते हुए संस्था की वरिष्ठ सेवादार मीना सरिता चंदानी व प्रिया नेभानी ने बताया कि जिन सज्जनों की कोई बेटी नहीं है यानी कि जिन्हें जीवन में कन्यादान करने का पुण्य प्राप्त नहीं हो सकता वे भी इस आयोजन में कन्यादान करके संसार का सबसे बड़ा पुण्य पा सकते है ।

राजेन्द्र चंदवानी व दिलीप नागपाल ने जानकारी दी की इस आयोजन में वर-वधु के अतिथियों व समाज के सम्माननीय सज्जनों सहित लगभग 3000 लोगों का समावेश होगा। जिसमे उनके रहने, खाने की व्यवस्था और मांगलिक कार्यक्रमों का हिन्दू संस्कारों के अनुसार विधि विधान से सम्पन्न कराया गया। इस आदर्श आयोजन में रायपुर के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश की सामाजिक संस्थाओं के लगभग 300 सेवादार सेवायें देकर इस महायज्ञ को सम्पन्न कराया गया।

संस्था की महिला सेवादार रेखा वाधवानी व कशिश लुलिया ने विशेष जानकारी दी कि इस कन्यादान आयोजन में पधारे अतिथियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख डॉक्टरों के साथ जय झूलेलाल धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा मेडिकल चेकअप और दवाईयों की सेवाऐं भी प्रदान की जा रही है।

कन्यादान आयोजन में निष्ठा से सेवा करने वाले महेश रोहरा, विजय पंजाबी, सतीश हरचंदानी, मनीष कटारिया, महेश केशवानी, संदीप लालवानी, संदीप चंदानी, वासु बजाज, अजय लालवानी, अशोक नर्सवानी, विक्की वाधवानी, राजू वासवानी और महिला सदस्यों में डिम्पल शर्मा, जया जीवनानी, सपना कुकरेजा, रेखा धर्मानी, लता बुधवानी, कृपा आहूजा, पूजा लहेजा, एकता रूचंदानी, ममता पंजवानी, प्रिया अमलानी, दिव्या अडवानी, हीना जादवानी, नैना गोपलानी, रेश्मा शोभानी, मीना इसरानी, प्रिती प्रेमचंदानी, प्रिया मंगलानी, पूजा खत्री, दीपिका मिर्घानी सहित सैकड़ों सम्मानीय सेवादार ने मिलकर इस कन्यादान महायज्ञ को सम्पन्न कराने में जुटेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html