बसना के व्यवसायिक संस्थानों में बेखौफ चोरी.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
ताला तोड़कर शटर क्षतिग्रस्त कर चोरी
महासमुंद- जिले में चोरी के ऐसे तरीके वो भी एक साथ दर्जन भर से ज्यादा दुकानों की चोरी शायद पहले कभी हुई है | चोरों के हौसले बुलंद दिख रहे है | एक नहीं 14-15 दुकानों में एक के बाद एक की वारदात कर अंजाम देना बड़ी हैरत की बात है | बसना नगर के इस चोरी ने कई सवाल खड़े किये...
मसलन-
क्या चोरों ने चुनावी ड्यूटी से लौटे पुलिस की थकान दूर भी नही हुई इस बात का फायदा उठाया?
क्या चोरों का गैंग शातिर चोर में शामिल है?
क्या चोर इस इलाके का नही है?
क्या ठंडी रात के तीसरे पहर का फायदा उठाया चोरी का?
सवाल ये है की ऐसा कौन सा तरीका है या औजार है - जिससे शटर को कागज की तरह मोड़ दिया चौक चौराहे में ऐसे कई सवाल लोगों के जुबान पर है, अगर हम बात करे बसना नगर के व्यापारियों की, तो उन्हें असुरक्षा का डर सताने लगा है जितने भी दुकानों के ताले व शटर टूटे है उनमें केवल महंती डेली नीड्स में नगदी रकम चोरी की बात कही जा रही है | ऐसे भी लोग है जिनके पास कोई काम नही है | सिवाय टिका टिपण्णी करने के | उन्हें तुरंत में चुनाव के बाद फ़िलहाल कुछ दिनों के लिए ये चोरी की वारदात का मसाला मिल गया है |
महासमुंद जिले में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है | इसी रात परसवानी (सांकरा) में भी 7-8 दुकानों के ताले शटर टूटने की खबर है | सीसी टी.वी. में चोरों की तस्वीर साफ नजर नही आ रहा है|
ये वारदात व्यस्तम चौक जनपद चौक से लेकर बिजली ऑफिस के सामने तक हुआ है |
बालाजी सीमेंट की दुकान से लेकर आईस्ता टीवी तक चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है |
बसना नगर निरीक्षक आशीष वासनिक ने व्यापारी संघ एवं नागरिकों को आश्वस्त किया है, की पुलिस अभी मतदान महासमर से लौटी ही थी की चोरों ने इसका फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया है हम बहुत जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लेंगे और बसना नगर एवं बसना थाना क्षेत्र के व्यापारी एवं आम नागरिक की सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी हम पर है | इस बात का पुलिस पूरा ख्याल रखती है | पुलिस की मुख्य कड़ी जनता है |
आम नागरिको से हमारा निवेदन है की किसी भी तरह की कोई जानकारी या सुराग मिले तो आप बेझिझक थाने में जानकारी दे |
'पुलिस का सहयोग, स्वयं की सुरक्षा' ये बात बसना नगर निरीक्षक आशीष वासनिक ने अपने बयान में दी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments