एक दूकानदार को स्टूडेंट को सिगरेट परोसना महंगा पड़ा, हुई गिरफ्तारी...

कानपुर में घर से लापता तीन बच्चों को सिगरेट बेचना एक दुकानदार को महंगा पड़ गया. पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. दरअसल कानपुर के नौबस्ता में चौथी कक्षा के तीन बच्चे लापता हो गए हैं. शुक्रवार की शाम को तीनों बच्चे एक साथ अपने घर से निकले थे. मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. सीसीटीवी फुटेज में बच्चों को सिगरेट बेचते हुए 74 साल के दुकानदार नंदकिशोर का वीडियो रिकॉर्ड हो गया. इसके बाद पुलिस ने नाबालिग बच्चों को सिगरेट बेचने के जुर्म में दुकानदार पर एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया. हालांकि लापता तीनों बच्चों का अभी तक कोई पता नहीं चला है |
अभी तक तीनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है जिसको लेकर पुलिस का मानना है यह बच्चे इसके पहले भी एक दो बार घर से ऐसे ही निकल चुके हैं. इनके पिता फैक्ट्री में काम करते हैं. पुलिस की कई टीम बच्चों की खोजबीन में लगी हुई है. वहीं शहर के एसीपी अभिषेक पांडे ने इस घटना को लेकर बताया कि तीन बच्चे घर से निकले थे. उनकी तलाश में पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि एक पान दुकानदार उन्हें सिगरेट पिला रहा है. बच्चों को सिगरेट बेचना अपराध है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments