google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भेजे उपहार...प्रधानमंत्री ने मीरा मांझी को लिखी चिट्ठी, किया धन्यवाद...

Jan 4, 2024
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने अयोध्या दौरे के दौरान उज्ज्वला योजना की जिस 10 करोड़वीं लाभार्थी मीरा मांझी के घर जाकर चाय पी थी, उन मीरा मांझी को पत्र लिखकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीरा मांझी के परिवार के लिए उपहार भी भेजे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से भेजे गए उपहार में एक चाय-सेट और ड्राइंग बुक के अलावा कई अन्य उपहार भी शामिल हैं। मीरा मांझी को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें और उनके परिवार के सभी सदस्यों को नववर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने मीरा को भेजे गए पत्र में लिखा है कि प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में आप और आपके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात और आपके द्वारा बनाई गई चाय पीकर बहुत प्रसन्नता हुई। अयोध्या से आने के बाद मैंने कई टीवी चैनलों पर आपका इंटरव्यू देखा। उनमें आपका व परिवार के अन्य सदस्यों का आत्मविश्वास और जितने सरल व सहज ढंग से आप लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया, वह देखकर अच्छा लगा। आप जैसे मेरे करोड़ों परिवारिजनों के चेहरों की यह मुस्कान ही मेरी पूंजी है। सबसे बड़ा संतोष है, जो मुझे देश के लिए जी-जान से कार्य करने की नई ऊर्जा देता है।

उन्होंने पत्र में आगे कहा कि आपका उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी बनना एक आंकड़ा भर नहीं है, बल्कि, मैं इसे करोड़ों देशवासियों के बड़े-बड़े सपनों और संकल्पों के पूर्ण होने की एक कड़ी के रूप में देखता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अमृत काल में आप जैसे आकांक्षा से परिपूर्ण करोड़ों देशवासियों की जीवटता और उत्साह एक भव्य व विकसित भारत के निर्माण के हमारे लक्ष्य को सिद्ध करने में अहम भूमिका निभाएगा। बच्चों को स्नेह व परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना सहित।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html