google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में सनसनीखेज वारदात, जुआ बना मौत की वजह...

Aug 18
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- गुढियारी गोगांव इलाके में जुआ खेलने के दौरान हुई चाकूबाजी की वारदात में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि ये घटना बीती रात की है। मृत युवक के सीने, पेट समेत शरीर में धारदार हथियार से हमला किया गया है। गुढियारी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, बीती रात गोगांव रेल्वे पटरी के पास जुआ खेल रहे लोगों के बीच हार-जीत के पैसों के लेनदेन का विवाद हो गया और दौरान प्रीतम साहू को चाकू मारकर हत्या कर दी गई।


इतना ही नहीं आरोपियों ने इसे आत्महत्या की साजिश बनाने के लिए उसके शव को रेल्वे ट्रैक पर डाल दिया जिससे प्रीतम की टांग कट गई। सूचना मिलते ही मौके पर सुबह पहुंची पुलिस ने शव को देखकर मर्ग समझा और शव को पंचनामे के बाद पीएम के लिए मर्चुरी भेज दिया। लेकिन मर्चुरी में शव परिक्षण के दौरान धारदार हथियार से सीने, पेट समेत शरीर में कई गहरे घाव देखकर पुलिस के होश उड़ गए। उसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच हरकत में आई और देर रात तक सभी संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब हत्या करने का खुलासा हुआ।


गुढियारी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी तो खुलासा हुआ कि मृतक समेत सभी संदेही रात 8 बजे से देर रात तक जुआ खेलने पहुंचे थे, जहां हार-जीत के पैसों के लेनदेन के विवाद पर मृतक प्रीतम का विवाद संदेहियों से हुआ था। बताया जा रहा है कि इस दौरान निखिल ध्रुव नाम के संदेही ने चाकू से कई वार किये और बाकी साथियों के साथ मिलकर मृतक के शव को आत्महत्या बताने की साजिश के तहत रेल्वे ट्रेक पर डाल दिया जिससे ट्रेक पर आई ट्रेन से प्रीतम साहू का पैर कट गया।


इस पूरे मामले में पुलिस का कोई भी आलाधिकारी बोलने को तैयार नहीं है और संदेहियों में कुछ नाबालिग होने की तस्दीक करने का हवाला देकर पूरे मामले का जल्द खुलासा करने की बात कह रहे है। गौरतलब है कि राजधानी में लगातार हो रही हत्या की वारदातों से पूरे सिस्टम पर कई सवालिया निशान खड़े कर दिये है। फिलहाल गुढियारी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html