इलाके में फैली सनसनी, छठ घाट से घर लौटे युवक की चाकू मारकर हत्या....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छठ महापर्व के बीच दुर्ग के भिलाई में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है, हत्या की घटना में जिस आरोपी की संलिप्तता सामने आई है, वह पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है |
खुर्शीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनी माता नगर में रात्रि लगभग 9 बजे चाकू मार कर युवक की हत्या कर दी गई, बताया जा रहा है कि खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छठ मनाकर लौटे 23 वर्षीय विजय पासवान की उसके पड़ोसी भूषण साहू ने हत्या कर दी, विजय रविवार शाम को छठ मनाकर घर लौटा था |इसके बाद वो कबीर मंदिर जैतखाम के पास टहलने गया था, इसी दौरान भूषण ने कटर से उसका गला काट कर वारदात को अंजाम दिया है. हत्या की वारदात में जिस आरोपी की संलिप्तता सामने आई है, उक्त आरोपी पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है |
खुर्शीपार थाना प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार टंडन ने हत्या की वारदात की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, यह अभी नहीं बताया जा सकता की हत्या की वारदात में कितने आरोपी थे, हत्या की वारदात में जुगनू नामक आरोपी की पुलिस ने शहर से भागने के पहले ही हिरासत में ले लिया है, एक अन्य आरोपी भूषण जिसकी तलाश की जा रही है, पुरानी रंजिश पर से वारदात को अंजाम दिया गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments