google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा की ताकत, चुनाव में निभाते है बड़ी भूमिका -बृजमोहन....

Oct 26, 2023
1 min read












































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठे बृजमोहन,की चुनावी रणनीति पर चर्चा।

25 अक्टूबर रायपुर - रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज अपने चुनाव कार्यालय "तत्पर" में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और चुनावी रणनीति के संबंध में उनसे चर्चा की।

बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का विधानसभा क्षेत्र में सतत संपर्क हमेशा रहता है। वे भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ सदैव डटे रहते हैं। वे पार्टी की बड़ी ताकत है। ऐसे में इस विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका बड़ी हो जाती है। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से इस बार भी हम भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने में कामयाब होंगे।


अग्रवाल के विधानसभा कार्यालय तत्पर में आयोजित इस बैठक में विशेष रूप से नगर निगम रायपुर की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, वरिष्ठ भाजपा नेता वर्धमान सुराणा, रमेश सिंह ठाकुर, पार्षद मृत्युंजय दुबे, कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी, मनोज वर्मा, सालिक सिंह ठाकुर, मुरली शर्मा, सरिता वर्मा समेत रायपुर दक्षिण के भाजपा पार्षद आदि शामिल हुए।

इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने चुनाव की रूपरेखा सामने रखी और पार्टी के वरिष्ठ जनों से जीत की रणनीति पर चर्चा की।


बृजमोहन अग्रवाल ने संगठन पदाधिकारियों से सीधे संवाद करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगो को भाजपा के पक्ष में वोट कराने को बात कही।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html