google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीनियर छात्र और छात्रा पर लगाया रैगिंग आरोप...

Jan 28, 2024
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

धनबाद- धनबाद मेडिकल कॉलेज एसएनएमएमसी में एक बार फिर रैगिंग की शिकायत हुई है। प्रथम वर्ष के एक छात्र ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के एंटी रैगिंग सेल को इसकी शिकायत मेल भेजकर की है। इस शिकायत पर डीसी के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने छुट्टी के दिन शुक्रवार को मामले की जांच की। हालांकि इस जांच में रैंगिंग की पुष्टि नहीं हुई है। कमेटी की रिपोर्ट एनएमसी की एंटी रैगिंग सेल, यूजीसी और डीसी को भेज दी गई है।

जानकारी के साथ शिकायर्ता छात्र ने एक सीनियर छात्र और छात्रा पर मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्र को ड्रेस कोड के लिए दवाब बनाने और मानसिक व शरीरिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत एनएमसी की एंटी रैगिंग सेल को की थी। इस शिकायत पर एनएमसी ने डीसी वरुण रंजन को मामले की जानकारी दी। डीसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को तत्काल मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। डीसी के निर्देश पर प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के बावजूद दोपहर में कमेटी की बैठक बुलाई गई। इसमें आरोपी छात्र और छात्रा से पूछताछ की गई।

दोनों ने रैगिंग की घटना की सूचना होने, उनके खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत की जानकारी और रैगिंग की किसी प्रकार की घटना में संलिप्त होने से इंकार किया है। आरोपी छात्र और छात्रा के पूरे बैच से इस मामले में पूछताछ की गई। साथ ही जूनियर बैच के भी सभी छात्रों से एक-एक कमेटी ने पूछताछ की। सभी ने रैगिंग की घटना से इंकार किया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html