google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इस देश में अख़बार बेचने से हो रही है जेल.......

Aug 13, 2023
1 min read




















































दुनियाभर में एक से बढ़कर एक कई तरह के और अजीबो-गरीब कानून वाले देश हैं लेकिन जितना अजीब उत्तर कोरिया का है, शायद ही उतना अजीब कोई और देश हो | इन दिनों इस देश में अखबार बेचने वालों को जेल भेजा रहा है | अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किसी ने अखबार बेचकर क्या गुनाह कर दिया | हालांकि, उत्तर कोरिया की सरकार को लगता है कि ये अपराध की श्रेणी में आता है |

इसकी वजह है:-

दरअसल, रोडोंग सिनमुन उत्तर कोरिया की सरकार का मुखपत्र है | इस अखबार को लेकर नियम है कि जिसने भी इसे खरीदा है, उसके लिए इसे पूरा पढ़ना बेहद जरूरी है |

इसकी कई वजहे हैं,जैसे:- अखबार के पन्नों पर तानाशाह किम जोंग उन की तस्वीरें रहती हैं | उनकी बड़ाई लिखी होती है | यही वजह है कि तानाशाह के सम्मान में अखबार की कॉपीज को सालों तक स्टोर करके भी रखा जाता है| द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों लोगों ने किम की फोटो लगे इस अखबार का इस्तेमाल सिगरेट रोल करने वाले पेपर के तौर पर करना शुरू कर दिया है | सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि इसका इस्तेमाल वालपेपर, ब्रेड लपेटने के लिए, चावल और मिठाइयों को लपेटने के लिए भी किया जा रहा है | सरकार को लगता है कि अखबार के साथ ऐसा करना अपराध है, क्योंकि इस पर किम जोंग उन की फोटो लगी हुई है | इसी लिए अब अखबार की बेअदबी करने वालों को जेल जाना पड़ रहा है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html