सेल्फी लेना पड़ा महंगा...युवक को अपने जान से हाथ धोना पड़ा

भिलाई के तालपुरी बायोडायवर्सिटी पार्क के पास देर शाम एक डबरा में डूबकर 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक हुडको का रहने वाला है ।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्त के साथ वहां घुमने गया था और सेल्फी लेते वक्त उसका पैर फिसल गया जिससे वहाँ मौजूद डबरा में गिर पड़ा। तभी उसके दोस्त ने इसकी सूचना घरवालों को दी और एसडीआरएफ की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची। तब तक वह डूब चुका था जिसे एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। शव को पुलिस को सौंप दिया गया है।
यह पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। एसडीआरएफ की टीम के सदस्य ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल टीम पहुंच गई, लेकिन तब तक बालक की मौत हो चुकी थी।
हुडको के सामने यह साल पूरे का बायोडायवर्सिटी पार्क काफी बड़े क्षेत्र में फैला है और यहां पर मुरूम खोदने के बाद डबरा बन चुका है जिसमें बारिश के बाद काफी पानी भरा हुआ था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments