स्व. वाजपेयी की प्रतिमा को नमन और बुजुर्गो से आशीर्वाद लिया बीजेपी प्रदेश मंत्री किशोर महानंद ने.

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय वाजपेयी की प्रतिमा को नमन और बुजुर्गो से आशीर्वाद लिया बीजेपी प्रदेश मंत्री किशोर महानंद ने
रायपुर, /पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस के वृद्ध आश्रम श्याम नगर तेलीबांधा अटल बिहारी की जयंती के अवसर पर फल वितरण कर संबोधित किया एवं राजधानी के अवंती विहार के एटीएम चौक में अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सुशासन के उच्चतम मानदंड स्थापित करने के लिए शपथ भी ली गई ।
अटल के जंयती को सुशासन दिवस के रूप मनाया जने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी उनकी जयंती के अवसर पर हम यह संकल्प ले कि शासन-प्रशासन सभी जगह पर सुशासन का आदर्श मानदंड स्थापित करें।
हम पितृ पक्ष में पूूर्वजों को नमन करते है उसी प्रकार आज हमारे पूर्वज-आदर्श अटल की जयंती पर हम उन्हें नमन कर रहे है और उनके बताए हुए राह पर चलने का संकल्प ले। उन्होने अटल की जयंती के अवसर पर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों ने अटल जी की कविताओं का पाठ भी किया। कलेक्टर डाक्टर सर्वेश्वर भुरे नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी भी जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments