एक गांव के 2 युवकों का BSF में चयन.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
ग्राम मड़ेली के दो युवाओं का चयन बीएसएफ में हुआ है. ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले परिवार व ग्रामीणों ने गांव में देशभक्ति गानों की धुन पर रैली निकालकर दोनों युवाओं का सम्मान किया. कांग्रेस से विधायक प्रत्याशी तारिणी नीलम चंद्राकर ने भी दोनों युवाओं का सम्मान कर बधाई दी, मड़ेली, भाटापारा निवासी रेमकांत साहू और ताम्रध्वज बैस का चयन बीएसएफ में हुआ है, दशहरा के दिन दोनों युवा अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुए |
दोनों युवाओं ने गांव के सरस्वती शिशु मंदिर में प्रारंभिक शिक्षा ली है, दोनों में शुरू से ही देश सेवा का जज्बा था और लगातार सेना में जाने के लिए प्रयास कर रहे थे | अंतत: दोनों युवाओं को अब सफलता मिली है | गांव के दोनों युवाओं का बीएसएफ में चयन होने से ग्रामीणों में खुशी है. ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले गांव के युवाओं ने दोनों युवाओं के साथ रैली निकाली | इसके बाद परिवार के लोगों, ग्रामीणों और दोस्तों ने रेमकांत साहू और ताम्रध्वज बैस का सम्मान कर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए विदा किया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments