google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सुरक्षा चाक-चौबंद, हाईटेक हथियारों से लैस है सुरक्षाकर्मी....गणतंत्र दिवस 2024

Jan 25, 2024
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा को चाक-चौबंद बनाने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम से नजर रखी जाएगी। इतना ही नहीं खुफिया अलर्ट के मद्देनजर आकाश मार्ग से सेना के हेलीकॉप्टर से कमांडो दस्ता संदिग्धों पर कड़ी नजर रखेगा। इसके लिए हेलीकॉप्टर पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो तैनात रहेंगे। कर्तव्य पथ से लेकर परेड रूट तक निगरानी फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरसी) समेत कई अन्य जरूरी आधुनिक उपकरणों से की जाएगी।

समारोह स्थल के पास सुरक्षा में लोकल पुलिस से लेकर एनएसजी कमांडो, अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियां खास तौर से डीआरडीओ के साइंटिस्ट भी सुरक्षा बेड़े में शामिल रहेंगे, जबकि एंट्री ड्रोन सिस्टम के अलावा एंटी मिसाइल गन की भी तैनात करने की तैयारी है। लालकिला गुरुवार से लेकर शनिवार दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। इस संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि लालकिला खुलने के बाद 31 जनवरी तक पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा।चूंकि, अलर्ट में खासतौर से आकाश मार्ग से खतरा बताया गया है। लिहाजा, सेना के हेलीकॉप्टर के अलावा कर्तव्य पथ से लेकर पूरे परेड मार्ग पर निगरानी रखने के लिए बहुमंजिला इमारतों पर शार्प शूटर और स्नाइपर तैनात किए जा रहे हैं। आसपास की उंची इमारतों पर दूरबीन और अत्याधुनिक हथियारों से लैस रूफ टॉप दस्ते की तैनाती की जा रही है। जगह-जगह मचान बनाकर भी कमांडो दस्ते तैनात किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारियों के बीच आपस में पल-पल की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए वैकल्पिक तौर पर कंट्रोल रूम बनाकर आसपास के पूरे इलाके सीसीटीवी से लैस होंगे।

स्वाट टीम को सक्रिय रहने के साथ बार्डर क्षेत्र पर गश्त के साथ जांच बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, इंडिया गेट और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। मोबाइल पुलिस कंट्रोल रूम वैन को भी सुरक्षा व्यवस्था में प्रयोग किया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html