google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा, मतदान के लिए 2 दिन शेष...

Nov 14, 2023
2 min read









































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने जिले के सभी सर्विलांस टीम एवं एनफोर्समेंट एजेंसीज को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर गोयल ने सभी एजेंसियों के नोडल अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में मतदान प्रक्रिया होगी, लिहाजा मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने तथा मतदाताओं को लुभाने अवैध तरीके से फ्रीबीज, शराब, नकद राशि व प्रलोभन दिए जाने वाली वस्तु/सामग्रीं का परिवहन किया जा सकता हैं। जिसे रोकने के लिए सभी को अलर्ट मोड पर कार्य करना हैं, ताकि जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन कार्य संपन्न हो सकें।


कलेक्टर गोयल ने स्थैतिक निगरानी दलों को निर्देशित करते हुए कहा कि टीम आगामी निर्वाचन प्रक्रिया तक विशेष रूप से अलर्ट रहे। इसके साथ ही एक जगह पर न रहते हुए लोकेशन चेंज करते रहें। उन्होंने टीम को कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर कार्य करें, टीम में सहयोग व सुरक्षा हेतु केंद्रीय सुरक्षा बलों के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।


उन्होंने प्रचार सामग्री/पंपलेट में प्रकाशक के नाम, पता और मुद्रण संख्या मुद्रित नही पाए जाने पर जब्ती करते हुए समुचित वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार मतदाताओं को लुभाने अवैध तरीके से फ्रीबीज, शराब, नकद राशि वितरण या किसी प्रकार का प्रलोभन में दी जाने वाली वस्तु/सामग्रीं चेक पोस्ट में पाया जाए तो तत्परतापूर्वक वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। उन्होंने स्थैतिक निगरानी दल को निर्देशित किया कि सभी वाहनों की सघनता से जांच सुनिश्चित करें।


इसी प्रकार कलेक्टर गोयल ने सभी फ्लाइंग स्क्वाड को आगामी 2 दिनों तक नियमित मूवमेंट के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टीम के सहयोग हेतु केंद्रीय सुरक्षा बलों के सदस्य भी रहेंगें। उन्होंने कहा कि प्रचार सामग्री में प्रकाशक के नामए पता और मुद्रण संख्या का उल्लेख अनिवार्य हैं, बिना मुद्रित पाए जाने पर जब्त करते हुए समुचित कार्यवाही करें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html