google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अलग-अलग स्थानों से सुरक्षा बलों ने चार आईईडी किए बरामद...

Dec 22, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

गया - बिहार के गया में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की ओर से शुक्रवार 22 सितंबर को एक दिवसीय भारत बंद को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। भारत बंद को लेकर इमामगंज पुलिस अनुमंडल क्षेत्र से जिला पुलिस और केंद्रीय पुलिस की ओर से पूरी तरह से चाक-चौबंद व्यवस्था कर ली गई है।


भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट परइस संबंध में इमामगंज डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि नक्सलियों की ओर से बुलाए गए भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। इसको लेकर पूरे दिन जिला पुलिस और केंद्रीय फोर्स के द्वारा गश्ती की जा रही है। वहीं, जंगली इलाकों में सीआरपीएफ सब और कोबरा के जवानों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि आप लोग निर्भीक होकर अपने-अपने प्रतिष्ठान को खोलें।


सुरक्षा में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। आप लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। बिहार और झारखंड में प्रभावी होगा बंदजानकारी के अनुसार, भाकपा में माओवादी नक्सली संगठन के दक्षिण सब जनरल ब्यूरो प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि पिछले 16 से 22 सितंबर तक दमन विरोधी सप्ताह के अंतिम दिन बंद रहेगा। यह बंद बिहार-झारखंड में प्रभावी होगा। बंद को लेकर पूरे क्षेत्र में पुलिस प्रशासन समेत विभिन्न एजेंसियां अलर्ट पर हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इमामगंज पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में नक्सलियों की चहल कदमी बढ़ी हुई है।


बीते दो दिनों में मिले चार आईईडी जानकारी के मुताबिक, बीते दो दिनों में गया-औरंगाबाद सीमा के पचरुखिया के जंगलों से बीते दो दिनों में अलग-अलग स्थानों से सुरक्षा बलों ने चार आईईडी बरामद किए हैं। ग्रामीणों में नक्सलियों का खौफ अब भी बरकरार है। यही कारण है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के डुमरिया, मैगरा, इमामगंज और बांकेबाजार समेत अन्य इलाकों में नक्सलियों के बंद का असर दिख रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html