google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जल्द आ सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची, बैठक में क्या हुआ जानिए....

Oct 2, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों राज्यों की एक-एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान के लगभग 65 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर विचार विमर्श हुआ। वहीं छत्तीसगढ़ को लेकर हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश की बाकी बची हुई सभी 69 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा जल्द ही राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की पहली सूची और छत्तीसगढ़ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है।


भाजपा छत्तीसगढ़ के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची 17 अगस्त को ही जारी कर चुकी है। भाजपा मुख्यालय में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, देवेंद्र फडणवीस, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया और भूपेन्द्र यादव सहित केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल अन्य नेता भी मौजूद रहें।


राजस्थान के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करने के लिए हुई बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के साथ-साथ राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, कैलाश चौधरी, राजेंद्र सिंह राठौड़, अर्जुन राम मेघवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत सहित राजस्थान भाजपा कोर ग्रुप में शामिल अन्य नेता भी शामिल हुए। वहीं छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करने के लिए हुई बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ( जो सीईसी के सदस्य भी हैं), पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित छत्तीसगढ़ भाजपा कोर ग्रुप में शामिल अन्य नेता भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राजस्थान और मध्य प्रदेश के दौरे पर भी जा रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html