google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एसडीओपी ने डीएसपी बनी सुमन जायसवाल जांजगीर चाँपा पुलिस की ओर से दी गई बधाई....

Sep 11, 2023
1 min read































































जिले के बम्हनीडीह गांव की निवासी छात्रा सुमन जायसवाल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनका चयन उप पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ है ,जाँजगीर चाँपा ज़िला पुलिस की और से चाम्पा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस यदुमणि सिदार ने कु. सुमन को सफलता पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। चाम्पा पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले बम्हनीडीह गाव पहुंचकर एसडीओपी यदुमणि सिदार ने पीएससी की सफल प्रतिभागी सुमन को बधाई दी। वे परिजनों से भी मिले और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित देने के लिए उनके उदारवादी रुख को मुक्तकंठ से सराहा।


चाँपा एसडीओपी ने इस मौके पर इस बात को भी प्रमुखता के साथ कहां की जीवन के सभी क्षेत्रों में बालिकाएं निरंतर बढ़ रहे हैं और वह अपनी सफलता से सभी को चमत्कृत करने में लगी हैं। इसलिए सरकार के स्तर पर भी उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बम्हनीडीह की बेटी की सफलता को लेकर यह भी कहां की इस तरह के उदाहरण से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी और वह उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए अपनी ओर से भरसक प्रयास करेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html