google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कन्या छात्रावास का SDM फरसाबहार ने किया निरीक्षण….पढ़े पूरी खबर

Sep 11, 2023
1 min read





























































फरसाबहार एसडीएम शबाब खान ने तपकरा के कन्या छात्रावास में अपने परिवार के साथ छात्रावास बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने बच्चों का हाल-चाल जाना और परिवार के साथ तथा महिला बाल विकास के सुपरवाइजर इग्नेशिया खेस्स के साथ भोजन किया। बच्चों ने अपने बीच एसडीएम को पाकर बेहद खुश हुए। एसडीएम श्री शबाब खान ने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई कर लक्ष्य को प्राप्त करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बेहतर पढ़ाई करने कहा।

एसडीएम ने कन्या छात्रावास परिसर में लगाए गए बाड़ी का भी निरीक्षण किया जहां पर बरबटी, भिंडी, खट्टा भाजी सहित अन्य साग भाजी लगाया गया था जिसे देखकर वह बहुत खुश हुए। उन्होंने छात्रावास में रहने वाले बच्चों के साथ आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, बिजली ,पानी की जानकारी ली एवं छात्रावास अधीक्षक को निर्धारित मेन्यू आधार पर भोजन प्रदाय करने निर्देशित किया। छात्रावास साफ सफाई पाए गए उन्होंने निरंतर सफाई व्यवस्था बेहतर रखने कहा। उन्होंने बच्चों को कठिन परिश्रम कर अच्छे अंक प्राप्त कर लक्ष्य प्राप्त करने प्रेरित किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html