कारोबारियों के दस्तावेजों और खातों की जांच, आईटी रेड द्वारा आज भी जारी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- प्रदेश में चुनावी हलचल के बीच इनकम टैक्स विभाग (IT) की ओर से राजधानी रायपुर में शुक्रवार से जारी की गई छापे की कार्रवई का दायरा बढ़ा दिया है | वॉलफोर्ट ग्रुप और उसके सहयोगियों के करीब 16 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की जा रही है |
जानकारी से पता चला है कि यह कार्रवाई वॉलफोर्ट के हेड ऑफिस मुंबई और नागपुर में जारी है | दिल्ली से करीब 50 आयकर अधिकारी समेत 10 लोकल अधिकारी छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और खातों की जांच कर रहे हैं | कई स्थानों पर नगदी जब्ती की भी सूचना मिल रही है | उल्लेखनीय है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की दिल्ली टीम ने कल रायपुर ब्लास्ट के संचालक संजय चौधरी, वॉलफोर्ट ग्रुप के अनिल पारख समेत सीए अमिताभ अग्रवाल और सीए जौहरी के ठिकानों पर छापा मारा था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments