google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नहर में गिरी स्कॉर्पियो , मुखिया सह लोजपा नेता सहित तीन की मौत....

Jan 18, 2024
2 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार - घटना दिनारा थानाक्षेत्र के भामपुर सेमरी पुल के पास की है। एक सड़क हादसे में मुखिया समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के बीसी कला पंचायत के वर्तमान मुखिया सह लोजपा नेता उमेश पासवान, उप सरपंच बिपिन बिहारी गोस्वामी और वार्ड सदस्य महेंद्र पाल के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में स्कॉर्पियो में सवार चार अन्य लोग घायल हो गये हैं, जिनका इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है।


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो में सवार होकर मुखिया सह लोजपा नेता उमेश पासवान, उप सरपंच बिपिन बिहारी गोस्वामी और वार्ड सदस्य महेंद्र पाल सहित कुल सात व्यक्ति किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। स्कॉर्पियो काफी तेज गति से जा रही थी, तभी तभी दिनारा थानाक्षेत्र के भामपुर सेमरी पुल पर स्कॉर्पियो चढ़ने के दौरान अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस घटना में वर्तमान मुखिया सह लोजपा नेता उमेश पासवान, उप सरपंच बिपिन बिहारी गोस्वामी और वार्ड सदस्य महेंद्र पाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उस स्कॉर्पियो में सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया शव स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला गया। फिर घायलों को दिनारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उस घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। साथ ही पुलिस ने मृतकों के डेडबॉडी को नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुखिया सहित अन्य के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। सभी का रो- रोकर बुरा हाल है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html