सिंधिया-70 सालों तक कांग्रेस ने पिछड़े वर्गों के लिए कुछ नहीं किया....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
भोपाल । मध्य प्रदेश में चुनावी समर के बीच आरोप प्रत्यारोप की राजनीति भी जारी है। एक ओर सत्ताधारी भाजपा है, दूसरी ओर कांग्रेस है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने कहा अपने 70 साल के शासन में कांग्रेस ने देश के पिछड़े वर्गों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए आरक्षण का भी विरोध किया था। दरअसल, वर्तमान में जाति आधारित जनगणना की मांग जबरदस्त तरीके से जारी है। कांग्रेस 2024 चुनाव को लेकर जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा मुद्दा बना रही है।
कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ऐलान किया है कि उनकी सरकार बनी, तब जाति आधारित जनगणना होगी। पिछले दिनों राहुल गांधी ने कहा था कि जितनी आबादी उतना हक होना चाहिए। इसी कड़ी में सिंधिया की यह प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान (पिछड़े वर्गों पर) एक आयोग की रिपोर्ट पेश की गई, तब कांग्रेस ने इसका विरोध किया। जब वीपी सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू किया, तब कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया। सिंधिया ने कहा कि लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पिछड़े वर्गों के लिए काम कर रहे हैं। उनके मंत्रिमंडल में शामिल 60 प्रतिशत सदस्य इन्हीं समुदायों से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है, जिसने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विश्वास जताया कि जल्द ही होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा मध्य प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी। सिंधिया पहले कांग्रेस में थे, लेकिन 2020 में वह भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज का दिन ग्वालियर के लिए महत्वपूर्ण और भव्य दिन है...मैं सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मप्र के सिंचाई मंत्री तुलसी सिलावट को धन्यवाद देना चाहता हूं। आज के दिन की नींव 7.5 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड पार्ट I बिछाया जाएगा। इसमें दस एंट्री रैंप और नौ एग्जिट रैंप होगा, चंबल से ग्वालियर तक पानी लाना मेरा संकल्प था। इस जल योजना की नींव पड़ने जा रही है, सीएम शिवराज सिंह चौहान और पीएम मोदी के आशीर्वाद से शिलान्यास होगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments