google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में छुट्टी के आदेशों के बाद भी खुले रहे स्कूल...

Nov 7, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बहादुरगढ़- शहर में प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। एक तरफ जहां झज्जर जिले के डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने देर रात जिले भर के सभी प्री प्राइमरी, प्राइमरी स्कूल, प्ले स्कूल और आंगनबाड़ी बंद रखने के आदेश जारी किए थे, लेकिन दूसरी तरफ सुबह सवेरे ही छोटे-छोटे बच्चे स्कूलों की तरफ जाते हुए दिखाई दिए।


इतना ही नहीं स्कूल की बसें भी छोटे-छोटे विद्यार्थियो को लेने के लिए उनके घरों तक पहुंची हुई थी। इसके साथ ही सड़क किनारे भारी मात्रा में कूड़ा भी जलता हुआ दिखाई दिया। जिसकी वजह से खूब धुआं उठ रहा है और वातावरण प्रदूषित कर रहा है। बहादुरगढ़ में एयर क्वालिटी इंडेक्स 325 के पार पहुंच गया है। वातावरण में पीएम 2.5 और पीएम 10 पार्टिकल्स की मात्रा ज्यादा होने से लोग परेशान हैं।


पांचवी कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं स्कूलों को भी यह हिदायत दी गई है कि अगर कोई स्कूल आदेशों की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अगर स्कूल चाहे तो ऑनलाइन माध्यम से बच्चों की पढ़ाई जारी रख सकते हैं। यह आदेश 7 नवंबर से अगले आदेशों तक जारी रहेंगे। लेकिन इसके बावजूद प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी से बाज नहीं आए। सुबह सवेरे छोटे छोटे स्कूली विद्यार्थी पैदल और बसों के जरिए स्कूलों की तरफ जाते हुए दिखाई दिए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html