google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फिल्मी स्टाइल में लोगों को डराया, चाकू के साथ युवक गिरफ्तार.....

Jan 7, 2024
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दंतेवाड़ा - जगदलपुर में एक युवक विलन बनने की चाहत में शहर में निकला। फिल्मी स्टाइल में हाथों में चाकू पकड़कर बाजार में लोगों को डरा-धमका रहा था। इसकी शिकायत किसी ने पुलिस से की, मौके पर जवान पहुंचे। इसके बाद युवक को पकड़ लिया गया। उसके पास से चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने उसकी हेकड़ी निकाली और सलाखों के पीछे डाल दिया गया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।


आरोपी युवक का नाम हेमराज नाग (31) है, जो जगदलपुर के दंतेश्वरी वार्ड का रहने वाला है। रविवार को युवक संजय बाजार पहुंचा। शहर के इस मुख्य बाजार में लोगों को डराने लगा। हाथों में चाकू पकड़ कर लोगों को धमका रहा था। आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिख रहा था। वहीं पास में ही मौजूद लोगों ने इसकी इस करतूत की सूचना पुलिस से की। मौके पर सिटी कोतवाली के जवान पहुंचे इसके बाद युवक को पकड़ लिया गया। इसके पास से चाकू बरामद किया गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि, यह लोगों को चाकू दिखाकर डरा रहा था। गिरफ्तारी के बाद इसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अपराध रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html