google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

SBI बैंक ने ब्याज दरों में किया कुछ बदलाव…Home Loan लेने से पहले जाने ये जरुरी अपडेट...

Sep 17, 2023
2 min read


























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने होमलोन की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर की नई दरों को 15 सितंबर 2023 से प्रभावी कर दिया है। बैंक के अनुसार बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट को 14.85% से बढ़ाकर 14.95% कर दिया है।

भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट के अनुसार एमसीएलआर आधारित दरें अब 8% से 8.75% के बीच होंगी। ओवरनाइट एमसीएलआर दर 8% है। जबकि, एक महीने और तीन महीने के टेन्योर के लिए यह दर 8.15% है। इसी तरह छह महीने की एमसीएलआर 8.45% है। सबसे ज्यादा ग्राहकों से जुड़ा एक साल का एमसीएलआर अब 8।55% है। दो साल और तीन साल की अवधि के लिए एमसीएलआर (MCLR) क्रमशः 8.65% और 8.75% है |


एसबीआई ईबीएलआर/आरएलएलआर-

एसबीआई के अनुसार 15 फरवरी 2023 से एसबीआई बाहरी बेंचमार्क उधार दरें (EBLR) 9।15%+सीआरपी+बीएसपी और आरएलएलआर (RLLR) 8।75%+सीआरपी पर अनचेंज रहेंगी।एसबीआई का बेस रेट : भारतीय स्टेट बैंक का बेस रेट 15 जून 2023 से 10.10% प्रभावी है।एसबीआई बीपीएलआर : बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) 15 सितंबर 2023 से 4.95% प्रति वर्ष के रूप में लागू किया गया है।


एसबीआई का त्योहारी सीजन पर होम लोन ऑफर

भारतीय स्टेट बैंक होम लोन पर 65 आधार अंक (बीपीएस) तक की रियायत देने के लिए त्योहारी सीजन को देखते हुए विशेष अभियान चला रहा है। यह रियायत नियमित होमलोन, फ्लेक्सीपे, एनआरआई, नॉन सैलरीड, अपॉन घर पर लागू है। होम लोन पर रियायत (Concession on home loan) की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है। इससे पहले कोई भी ग्राहक दी जा रही छूट का लाभ उठा सकता है।


प्रॉसेसिंग फीस में छूट की पेशकश

एसबीआई होम लोन वेबसाइट (SBI Home Loan Website) के अनुसार सभी होम लोन और टॉप अप वर्जन के लिए कार्ड दर में प्रॉसेसिंग फीस में 50% की छूट दी गई है। वहीं, अधिग्रहण, बिक्री और ट्रांसफर होने के लिए तैयार घरों के लिए 100% प्रॉसेसिंग छूट है। इसके अलावा रेगुलर होम लोन प्रॉसेसिंग फीस पर भी छूट का लाभ दिया जा रहा है। हालांकि, बैंक ने स्पस्ट किया है कि इंस्टा होम टॉप अप, रिवर्स मॉर्टगेज और ईएमडी प्रोसेसिंग शुल्क माफी के लिए योग्य नहीं हैं।


नए स्ट्रक्चर में लोन ट्रांसफर करने की फीस

एसबीआई लोन को नए स्ट्रक्चर में ट्रांसफर करने के लिए एकमुश्त स्विचओवर शुल्क लेता है, जो 1000 रुपये प्लस लागू टैक्स होता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html