सावित्री जगत 10 हजार समर्थकों के साथ रैली निकाल पूजा अर्चना कर सोमवार को दाखिल करेंगी नामांकन पत्र..

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर उत्कल गाड़ा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा नेत्री सावित्री जगत सोमवार को अपने 10 हजार समर्थकों के साथ करीब दोपहर 12 बजे राजधानी के आकशवाणी चौक काली मंदिर में पूजा अर्चना कर नामांकन दाखिल करने जिला निर्वाचन कार्यालय जाएंगी।
बताया कि सावित्री जगत ने एक सेट नामांकन पहले ही दाखिल किया है। उन्होंने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी बनाने की मांग कर रही थी, किंतु भाजपा ने उत्कल समाज के नाम पर पैराशूट प्रत्याशी थोप दिया, जिससे समर्थकों में खासी नाराजगी है। समर्थकों के कहने और वर्तमान राजनीतिक हालत को देखते हुए अंततः सावित्री जगत ने निर्दलीय प्रत्याशी उत्तर विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने का निर्णय लिया है, इससे जंहा भाजपा प्रत्याशी की मुश्किल बढ़ने की सम्भवना है वही कांग्रेस को भी बड़ा झटका लग सकता है जो कल तक उत्कल गाड़ा समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करता रहा। जगत ने कंहा की वह चुनाव लड़ेगी, अब पीछे हटने का कोई मतलब नही है क्योंकि समाज पहली बार एकजुट होकर अपने बीच से ही विधायक चुनकर विधानसभा भेजने को तैयार है।
बता दे कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में उत्कल गाड़ा समाज की बहुलता है और राज्य निर्माण के बाद लगातार समाज का शोषण हो रहा है, इसलिए समाज प्रमुखों से आशिर्वाद लेकर चुनाव में मैदान में उतर रही है। वह नामांकन दाखिल करने रिक्शे में बैठकर जाएगी। ताकि जिस वर्ग का वह प्रतिनिधित्व करने का मन बनाया है उनकी आवाज को उठा सके। नामांकन रैली को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। कल नामांकन रैली में समाज की हेमा सागर संतोषी सोनी पिंकी निहाल मीरा बाग आलिम विभार प्रीती सागर संजू बधेल चंचला क्षत्रिय आशा छतरी अंजलि तांडी गौतमा मेश्राम इन्द्रा विभार सविता विभार रवीना जगत अनीता ताड़ी ,सुमित्रा सिंह समेत हज़ारों की संख्या में लोग रैली में शामिल होंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments