google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सावित्री जगत ने निकाली रैली...

Oct 30, 2023
2 min read










































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सावित्री जगत ने निकाली रैली, उत्तर विधानसभा से भरा नामांकन, किया जीत का दावा

रायपुर - उत्कल गाड़ा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा नेत्री सावित्री जगत आज सोमवार को हजारों समर्थकों के साथ राजधानी के आकाशवाणी चौक काली मंदिर में पूजा अर्चना कर नामांकन दाखिल करने जिला निर्वाचन कार्यालय रैली निकालकर पहुंची।

बता दे की सावित्री जगत ने एक सेट नामांकन पहले ही दाखिल कर दिया थे। सावित्री रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही है । लगातार सावित्री भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी बनाने हेतु मांग कर रही थी, परंतु भाजपा ने उत्कल समाज के नाम पर पैराशूट प्रत्याशी थोप दिया, जिससे समर्थकों में खासी नाराजगी है। समर्थकों के कहने और वर्तमान राजनीतिक हालत को देखते हुए अंततः सावित्री ने निर्दलीय विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने का निर्णय लिया, इससे जहा भाजपा प्रत्याशी की मुश्किले बढ़ने की संभावना है वही कांग्रेस को भी बड़ा झटका लग सकता है जो कल तक उत्कल गाड़ा समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करता रहा।


जगत ने मीडिया से चर्चा में कहा की उत्कल समाज पहली बार एकजुट होकर अपने बीच से ही विधायक चुनकर विधानसभा भेजने को तैयार है। बता दे कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में उत्कल गाड़ा समाज की बहुलता है और राज्य निर्माण के बाद लगातार समाज का शोषण हो रहा है, इसलिए समाज प्रमुखों से आशिर्वाद लेकर चुनावी मैदान में उतरी है ।


नामांकन रैली में समाज की हेमा सागर, संतोषी सोनी, पिंकी निहाल, मीरा बाग, आलिम विभार,प्रीती सागर, संजू बधेल, चंचला क्षत्रिय,आशा छतरी, अंजलि तांडी, गौतमा मेश्राम, इन्द्रा विभार, सविता विभार, रवीना जगत, अनीता ताड़ी ,सुमित्रा सिंह समेत हज़ारों की संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

बाइट – सावित्री जगत,प्रत्याशी,रायपुर उत्तर विधानसभा

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html