google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सावित्री ने ज़ारी किया वचन पत्र,महिला संबंधी अपराधो में 24 घंटो के भीतर कार्यवाही करवाने का आश्वासन

Nov 10, 2023
1 min read


































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

सावित्री ने ज़ारी किया वचन पत्र,महिला संबंधी अपराधो में 24 घंटो के भीतर कार्यवाही करवाने का आश्वासन सहित शराब दुकानों को ताला लगाने जैसे वादे....

रायपुर उत्तर विधानसभा की निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जगत ने आज प्रेसवार्ता लेते हुए वचन पत्र ज़ारी किया, वार्ता को संबोधित करते हुए सावित्री जगत ने कहा की उनका सबसे बड़ा मुद्दा क्षेत्र में संचालित हो रही मदिरा दुकानों को बंद करने का है जिससे अपराध का ग्राफ अपने आप कम हो जायेगा।

जगत ने बताया की लगातार रायपुर पुलिस की शिकायते प्राप्त हो रही है की पुलिस महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से ना लेते हुए बदमाशो पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है,पुलिस का दोहरा चरित्र समझ से परे है, परंतु अगर उत्तर विधानसभा के मतदाताओं के आशीर्वाद से वे विधायक चुनी जाती है तो विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे जिले में किसी भी महिला–युवती के साथ अपराध होने पर 24 घंटो के भीतर कार्यवाही करवाने का वचन जगत ने दिया। जगत ने अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति के साथ उत्तर विधानसभा की तरक्की करने की बात कही। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए हर वार्ड में महिला संगठन के गठन व मितानिन कर्मचारियों के लिए हर वार्ड में भवन की सुविधा उपलब्ध करवाने जैसी 30 बिंदुओं का वचन पत्र ज़ारी कर मतदाताओं से समर्थन मांगा।


सावित्री जगत ने निशुल्क एंबुलेंस सेवा सहित उत्कल समाज के पुराने परंपराओं को पुनः जिंदा कर मंच प्रदान कर गली–मोहोल्लो में छुपे कलाकारों को आगे बढ़ाने की भी बात कही। वही पूरे विधानसभा को गड्ढे से मुक्त बनाने हेतु रणनीति तैयार कर सड़को पर लग रहे ट्रैफिक ज़ाम से आमजनता को निजात दिलवाने का आश्वासन दिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html