जान दे रही लड़की को बचाया, ACP ने ऐसे बचाई जान, हो रही तारीफ.....

यूपी के गाजियाबाद में पिता से नाराज होकर दसवीं में पढ़ने वाली एक लड़की छत पर चढ़ गई और खुदकुशी की कोशिश करने लगी | हालांकि इसी दौरान मौके पर पहुंचे एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने अपनी सूझबूझ से उस लड़की की जान बचा ली | दरअसल मामला इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभय खंड इलाके का है जहां अपने पिता से नाराज होकर दसवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा छत पर चढ़ गई और बिल्डिंग की चौथी मंजिल से आत्महत्या की कोशिश करने लगी |
बिल्डिंग के ऊपर चढ़ी छात्रा जोर-जोर से चिल्लाने लगी जिसके बाद लोगों का ध्यान उसकी तरफ गया | खुदकुशी के लिए छत पर चढ़ी छात्रा को देख लोगों में हड़कंप मच गया | लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को मौके पर बुलाया और घंटे भर तक यह ड्रामा चलता रहा | स्थानीय पुलिस और इलाके के एसीपी स्वतंत्र कुमार की पहल और काफी प्रयासों के बाद बड़ी मुश्किल से छात्रा नीचे उतरने को तैयार हुई. चूंकि मौका रक्षाबंधन का था इसलिए इलाका के एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह प्यार से छात्रा को समझाने लगे | उन्होंने चौथी मंजिल की छत पर खड़ी छात्रा को कहा, 'आज राखी का दिन है ना, मैं तुम्हारा भाई हूं, नीचे उतार आओ और मुझे राखी बांधो, मैं तुम्हें सपोर्ट करूंगा |' इस दौरान नाराज लड़की भी अधिकारी से बात करती रही और उन्हें अपनी समस्या बताने लगी | हालांकि काफी देर बाद अधिकारी के समझाने-बुझाने पर छात्रा नीचे आने को तैयार हो गई |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments