रायपुर में आरक्षण बचाओ रैली, 19 मांगों को लेकर सरकार को सौंपा ज्ञापन....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर: राजधानी रायपुर में आज एससी, एसटी और ओबीसी (SC/ST/OBC) समुदाय ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एक विशाल 'आरक्षण बचाओ रैली' का आयोजन किया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के लोगों ने एकजुट होकर आरक्षण एवं सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
रैली पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही। प्रदर्शनकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्य सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कुल 19 सूत्रीय मांगें शामिल हैं। रैली में शामिल प्रतिनिधियों ने कहा कि इन वर्गों के अधिकारों और आरक्षण से जुड़े विषयों पर लंबे समय से मांगें उठाई जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

सरकार को दी चेतावनी:-
प्रतिनिधियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि वर्तमान में यह आंदोलन भले ही शांतिपूर्ण तरीके से किया गया है और सरकार को 19 मांगों का ज्ञापन सौंप दिया गया है, लेकिन यदि इन पर समय रहते सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आगामी दिनों में आंदोलन को व्यापक और उग्र रूप दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

इस रैली ने राजधानी में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश का SC, ST और OBC वर्ग अपने हकों को लेकर लामबंद हो चुका है और अब पीछे हटने को तैयार नहीं है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments