सट्टा किंग सौरभ के पार्टनर यहां कार्रवाई जारी, ED ने फिर भिलाई में मारी रेड.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नगर निगम में सफाई का बड़ा ठेकेदार नेहरू नगर ईस्ट निवासी दीपक सावलानी उर्फ जयदीप के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ईडी ने अब से कुछ देर पहले दुर्ग भिलाई मे बड़ी कार्रवाई की है । ननि भिलाई और रिसाली में पार्कों की कुर्सियां और झूले सप्लाई करने से शुरुआत की।
उसके बाद महादेव के संचालक का पार्टनर बनकर नेहरूनगर चौक पर ढिल्लन होटल के बाजू में चौपाटी खोला था। साथ ही सौरभ की जूस फेक्ट्री में पार्टनर भी रहा है। साथ ही पिछले साल अपना नाम जयदीप बदलकर पासपोर्ट बनवाकर दुबई गया था। कार्यवाही जारी है। दीपक सोलानी के घर सुबह 7 बजे टीम पहुंची इसमे 3-4 अफसर हैं। दीपक के भाई की मोबाइल दुकान आकाशगंगा में है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments