google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हमले के खिलाफ सतनाम सेना जांजगीर-चांपा ने जताया विरोध, SP को सौंपा ज्ञापन – Z+ सुरक्षा की मांग....

Jul 15, 2025
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- 

जांजगीर-चांपा:- आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब पर बीते दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले की घटना के विरोध में अखिल भारतीय सतनाम सेना, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा ज़ोरदार विरोध दर्ज किया गया।

जिला अध्यक्ष राजेश्वर बघेल के नेतृत्व में सतनाम सेना के पदाधिकारियों व समाजजनों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचा और एसपी विवेक पाण्डेय को ज्ञापन सौंपते हुए घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा गुरु खुशवंत साहेब को Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की।

इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सतनाम सेना जिला अध्यक्ष राजेश्वर बघेल ने कहा: गुरु खुशवंत साहेब केवल विधायक नहीं, बल्कि हमारे गुरु भी हैं। उन पर हुआ हमला केवल एक जनप्रतिनिधि पर नहीं, बल्कि संपूर्ण सतनामी समाज की आस्था पर हमला है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान किरण कठौतिया (उपाध्यक्ष), शनि सूर्यवंशी (जिला मीडिया प्रभारी), जय कुमार लहरे, पंकज कुर्रे सहित अखिल भारतीय सतनाम सेना के कई पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।


गौरतलब है कि रायपुर और पाटन के बाद अब जांजगीर-चांपा में भी सतनामी समाज के लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया है।

राज्यभर में सतनामी समाज द्वारा न्याय व सुरक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन देने का सिलसिला तेज़ी से चल रहा है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html