google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सर्व आदिवासी समाज ने रेल का नाम गोंडवाना एक्सप्रेस रखने के लिए रेल मंत्री के नाम सौपा ज्ञापन....

Oct 7, 2023
2 min read



































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

सर्व आदिवासी समाज ने अंबिकापुर और दिल्ली तक चलने वाली रेल का नाम गोंडवाना एक्सप्रेस रखने के लिए रेल मंत्री के नाम सौपा ज्ञापन।


भैयाथान-सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक भैयाथान के द्वारा बालक स्कूल ग्राउंड भैयाथान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर के रैली के माध्यम अनुविभागीय अधिकारी भैयाथान को मुख्यमंत्री महोदय छ.ग शासन रायपुर, केंद्रीय रेल मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, जिला कलेक्टर सुरजपुर के नाम 17 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। 1.पण्डो जाती सेंटलमेंट भुईयार दर्ज हों गया है इसके स्थान मे सुधार कर के पण्डो लिखा जाय जिससे जाति प्रमाण बनने में हो रही दिक्कत न हो और आसनी से बन जाए। 2.बिहार सरकार के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी जातिगत जनगणना किया जाय और उसके जनसंख्या के आधार प्रतिनिधित्व दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। फौती नामांतरण पक्की सड़क सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा गौठान बनाया जाए। थर्मल पॉवर प्लांट के द्वारा जो विस्फोट किया जाता है जिसकी ध्वनि क्षमता ज्यादा है।

जबकि खुलने से पहले कम ध्वनि वाले विस्फोट करने की बात विधिवत किया गया था। तेज होने के कारण घर के छप्पर नीचे गिर जाते है और आने जानें वालों को परेशानी होती ओडगी और भैयाथान तहसील के फसलों का गिरदावरी हल्का पटवारी को गांव में भेजकर वास्तविक गिरदावरी करवाया जाए। 9.अंबिकापुर से दिल्ली तक चलने वाली हजरत निजामुद्दीन सुपरफॉस्ट एक्सप्रेस ट्रैन का नाम गोंडवाना सुपरफ़ास्ट एक्स्प्रेस रखा जाय।पण्डो विकास प्राधिकरण मे जिनते भी पद है,पण्डो जनजाति के लोगों को ही भर्ती किया जाए।

11.अनुसूचित जनजाति आयोग मे जितने भी पद है। उसमें सिर्फ आदिवासी की भर्ती किया जाए। आवारा बैल घूम रहे हैं। उसे गौठान मे रखा जाए।1 लांजित,तहसील-ओडगी शिवा सरूता/बच्चू सरुता की मृत्यु वेनिक हाइड्रो पॉवर हाउस चिकनी डेम का गेट बिना सुचना दिए खोल दिया गया जिसके चलते पानी में बह कर मृत्यु हो गया है। मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाय। एवं अन्य मांगे भी इसमें शामिल था।

जिसमें प्रमुख रुप से आदिवासी नेता अशोक पैकरा, के नीतूतव मे भारी संख्या मे आदिवासियों हजारों ki संख्या ,एवं सैकड़ों की संख्या मे अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html