सारंगढ़ - बिलाईगढ़ जिले को मिली नई सौगात , आवाम ने मुख्यमंत्री का जताया आभार,.. पढ़ें पूरी खबर...

पत्रकार ईस्माइल खान की कलम से, सरसींवा -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बिलाईगढ़ विधानसभा में नवीन तहसील एवं 50 और 30 बिस्तर हॉस्पिटल की सौगात देने पर विधानसभा सत्र के अंतिम दिवस में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के अगुवाई में बिलाईगढ़, सोनाखान, सरसींवा, भटगांव एवं अंचल के कांग्रेसी नेताओं ने सौजन्य भेंट कर उनका आभार जताया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी से सौजन्य भेटकर आभार स्वीकार कर शुभकामनाएं दी वहीं गिरौदपुरी सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने भी विधानसभा रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर गिरौदपुरी को तहसील बनाए जाने व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बजट में स्वीकृति देने पर क्षेत्र एवं अंचल के जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

पदाधिकारियों ने आगे कहा कि सिर्फ कांग्रेस की सरकार में ही गिरौदपुरी का विकास होते नजर आया है आज जो भी विकास हुआ है वह सब कांग्रेस की ही देन है। विधायक चंद्र देव राय संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के लगन और मेहनत के कारण ही विकास संभव हो पाया है।

गौरतलब हो कि आज विधानसभा बिलाईगढ़ के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि पदाधिकारी गण एक प्रतिनिधि मंडल बनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट किये, इस दौरान गिरौदपुरी को नवीन तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का 50 बिस्तर अस्पताल, सरसीवा को 32 बिस्तर अस्पताल - बजट स्वीकृति देने हेतु विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, संसदीय सचिव चंद्र देव राय विधायक बिलाईगढ़ के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेसी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण के साथ साथ क्षेत्र के पत्रकार बन्धु तथा बड़ी मात्रा में युवा साथी शामिल हुए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments