सरायपाली: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दादी और पोते की मौत....
- ANIS LALA DANI

- 12 minutes ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सरायपाली थाना क्षेत्र के भंवरपुर रोड बरिहापाली मोड़ के पास 05 सितम्बर 2026 को सड़क हादसे में माँ-बेटे की मौत हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है | ग्राम जलपुर थाना सरायपाली निवासी लोकेश नायक ने बताया कि 05 सितम्बर 2026 को सुबह 10 बजे उसके चाचा नरेन्द्र कुमार नायक एवं दादी बेदमोती उर्फ शांति नायक मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG06GQ6458 से दशकर्म कार्यक्रम में ग्राम बरिहापाली गये थे | जहाँ दशकर्म कार्यक्रम के बाद वापस घर आ रहे थे कि दोपहर करीबन 01:30 से 02 बजे के मध्य भंवरपुर रोड बरिहापाली मोड़ के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CZ9807 का चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर नरेन्द्र के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया | एक्सीडेंट करने से नरेन्द्र के चाचा एवं दादी को गंभीर चोट आया था जिसे ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल सरायपाली लाये थे, जहां डाक्टर साहब द्वारा चेक करने नरेन्द्र नायक एवं दादी बेदमोती उर्फ शांति बाई का मृत्यु होना बताया गया | वहीं मामले की शिकायत पर पुलिस आरोपी पिकप वाहन क्रमांक CG 07 CZ9807 चालक पर अपराध धारा 106(1)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया |



.jpg)












Comments