संस्कार साहित्य सेवा समिति ने मनाया शिक्षक दिवस, केक काटकर मनाया जन्मदिवस का जश्न....

5 सितम्बर 2023 - मंगलवार छत्तीसगढ़ के बसना विकासखंड अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर गांव के विद्यालय में संस्कार साहित्य सेवा समिति ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस का जश्न मनाया। इस पावन दिवस पर समिति के उपाध्यक्ष एवं पुरुषोत्तमपुर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सह समन्वयक डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर का भी जन्मदिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती की वंदना से की गई तत् पश्चात विजय कुमार कन्नौजे के मुख्य आतिथ्य एवं द्विवेदी की अध्यक्षता में सभी अतिथियों का बैच लगाकर एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में जन्म दिवस विशेष केक काटकर उपाध्यक्ष को जन्म दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने विभिन्न गानों में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, साथ ही परी कुर्रे ने एकल नृत्य से सबका मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात द्विवेदी ने आशीर्वचन स्वरूप अपने वक्तव्य प्रस्तुत किया एवं कवि सम्मेलन का आरंभ किया गया।

कवि सम्मेलन के क्रम में क्रमशः विजय कुमार कन्नौजे, धनीराम नंद मस्ताना, विनोद कुमार चौहान "जोगी", सुकमोती चौहान "रूचि", परशुराम चौहान, खीरसागर चौहान, शंकर सिंह सिदार एवं डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर ने गुरुओं को समर्पित शानदार कविताओं का वाचन किया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments