google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

धरसीवां विधानसभा में संकल्प शिविर संपन्न .....

Aug 12, 2023
2 min read





















































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा धरसीवां विधानसभा के ग्राम पंचायत तुलसी बाराडेरा कृषि उपज मंडी परिसर संकल्प शिविर संपन्न हुआ।

आज इस संकल्प शिविर के शुभारंभ के अवसर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।


संकल्प शिविर कार्यक्रम में धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के जोन प्रभारी सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी सहित क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया और संकल्पित होकर कांग्रेस सरकार के द्वारा चल रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और कांग्रेस की रीति में रही है हमेशा जन सेवा करना इस रीति में आप सदैव काम करें और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें।

आज संकल्प शिविर के अवसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धरसीवा की भूमि में हमेशा विशिष्ट लोगों ने जन्म लिया चाहे वह हमारे छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा खूबचंद बघेल या स्वामी आत्मानंद जी सहित अनेक विद्वान लोगों ने धरसीवा की पावन धरा पर जन्म लेकर हम सब को गौरवान्वित महसूस कराया और हमारी सरकार के लगातार लगातार योजनाओं के माध्यम से गांव गरीब किसान मजदूर के हित में फैसले लेकर सरकार ने आज सीधे गरीबों को फायदा पहुंचा रही आज हमारी सरकार के द्वारा छत्तीसगढी संस्कृति को आगे बढ़ाने हुए पारंपरिक पारंपरिक त्योहार एवं खेलों को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं जिसमें छत्तीसगढ़िया ओलंपिक सहित अनेको माध्यम से हम आज संस्कृति आगे बढ़ा रहे हैं और यह सब संभव हुआ है आप सब कार्यकर्ताओं के जमीनी स्तर में काम करने से आज हम सबका हाथ मजबूत हुआ है और हम आगे भी यही उम्मीद करते हैं कि आप लगातार जमीनी स्तर पर कार्य करेंगे और हम सब फिर सरकार बनाएंगे।

अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सब कार्यकर्ता लगातार जमीनी स्तर में कार्य करके आज 15 सालों के बाद सरकार सत्ता में आई और यह सब संभव हुआ है आपकी लगन और मेहनत का नतीजा है कि आज कांग्रेस सरकार सबके हितों में कार्य कर रही है और आने वाले समय में सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य करेगी और आने वाले समय में हर एक कार्यकर्ताओं को सरकार का हाथ मजबूत करना होगा और फिर से एक बार कांग्रेस की सरकार बनाना होगा

इस अवसर में क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहां आज हमारी हमारी सरकार के द्वारा लगातार अंतिम व्यक्ति तक विकास हो इस प्रकार की योजनाओं के माध्यम से हम सब कार्य कर रहे हैं और लगातार योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा हमारी सरकार के द्वारा अपनी घोषणाओं से बढ़कर नई योजनाओं को भी बनाकर उनका क्रियान्वयन किया जिससे क्षेत्र में लोगों का सरकार के प्रति लगातार विश्वास बढ़ना यही हमारी सफलता है और आज निश्चित ही हम सब कांग्रेस परिवार के लोग यह संकल्पित हैं और आगे भी लगातार संकल्पित होकर कार्य करते रहेंगे।


इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से इस कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और समस्त पदाधिकारी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी कांग्रेस के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी युवा कांग्रेस अध्यक्ष और समस्त पदाधिकारी, सेवा दल के समस्त पदाधिकारी एनएसयूआई के समस्त पदाधिकारी समस्त पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html