google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राहुल और ईशान की वजह से संजू सैमसन का वर्ल्ड कप से कटा पत्ता.....

Sep 22, 2023
2 min read












































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हरभजन ‎सिंह ने अपने बयान में यह कहकर सनसनी मच दी है ‎कि राहुल और ईशान की वजह से संजू सैमसन का वर्ल्ड कप से पत्ता कट गया है। गौरतलब है ‎कि इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को एशिया कप 2023, विश्व कप, एशियन गेम्स और ऑस्ट्रेलियाई सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। संजू को लगातार टीम इंडिया से ड्रॉप करने के बाद फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं। गौरतलब है ‎कि वनडे विश्व कप 2023 के लिए भी संजू की जगह सूर्यकुमार यादव को वनडे में तरजीह दी जा रही है। ये जानते हुए कि सूर्या के वनडे के आंकड़े खराब है, फिर भी उन्हें मौका मिल रहा है।


हालां‎कि विश्व कप से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसमें भी संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली। इस कड़ी में पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने एक बड़ा बयान दिया। भज्जी ने अपने यूट्यूब चैनल पर संजू सैमसन को नजरअंदाज करने के पीछे की बड़ी वजह बताई है।


भज्जी ने कहा ‎कि संजू सैमसन के बाहर होने से काफी बहस छिड़ गई है। अगर आपका वनडे में औसत 55 का है और फिर भी आपको टीम से ड्रॉप किया जाता है तो ये निश्चित रूप से अजीब तो है, लेकिन मुझे लगता है कि संजू को इसलिए नहीं चुना गया, क्योंकि भारत के पास पहले से ही दो विकेटकीपरर केएल राहुल और ईशान किशन हैं, दोनों ही विश्व कप टीम का हिस्सा है। इसके साथ ही भज्जी ने कहा कि अगर वह सेलेक्टर होते हैं तो वह वनडे में संजू सैमसन के स्थान पर केएल राहुल को ही चुनते। संजू सैमसन को अपने मौके का इंतजार करना होगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html