google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

03 अक्टूबर से संजीव झा का प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा प्रस्तावित- 'आप'

Oct 2, 2023
1 min read






































































  • 'आप' प्रदेश प्रभारी संजीव झा का छत्तीसगढ़ दौरा

  • आज से 5 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे संजीव झा

  • आज राजधानी रायपुर में 'आप' पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात

  • चार दिनों तक अलग-अलग जिलों के पदाधिकारियों के साथ संजीव झा की मैराथन बैठक रहेगी जारी- 'आप'

  • प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीतियों पर करेंगे मंथन- 'आप'

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर, 02 अक्टूबर 2023

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अभियान में जुटी हुई है। प्रदेश में 'आप' प्रभारी संजीव झा का दौरा लगातार जारी है। आम आदमी पार्टी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा 02 अक्टूबर से पांच दिवसीय प्रादेशिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो अलग-अलग जिलों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे।


आज रायपुर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ 'आप' प्रभारी संजीव झा का 03 अक्टूबर से अगले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक जारी रहेगी। इससे पहले भी वो पार्टी की प्रादेशिक कार्यकारिणी गठन, गारंटी कार्ड निर्माण पदाधिकारी गठन, गारंटी कार्ड संप्रेषण समेत पार्टी की समस्त चुनावी रणनीतियों पर नजर बनाए हुए हैं।


'आप' के मुताबिक पांच दिवसीय प्रादेशिक दौरे पर संजीव झा प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीतियों पर मंथन करेंगे। साथ ही बैठक में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक विषयों पर भी संजीव झा की चर्चा संभव है। प्रदेश प्रभारी के दौरे को लेकर 'आप' कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html