google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

संजय राउत का दावा, वाराणसी से प्रियंका उतरीं तो पीएम मोदी की हार पक्की.....पढ़ें पूरी खबर

Aug 15, 2023
2 min read

‎






























































य‎दि वाराणसी से ‎प्रियंका गांधी को ‎टिकिट ‎दिया गया तो पीएम मोदी की हार पक्की है, कुछ इस तरह का दावा उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि अगर प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ती हैं, तो उनकी जीत तय है। दरअसल, पीएम मोदी वाराणसी से 2014 से सांसद हैं। इतना ही नहीं संजय राउत ने न सिर्फ वाराणसी से प्रियंका गांधी की जीत की भविष्यवाणी की, बल्कि अमेठी-रायबरेली में भी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए कड़ा मुकाबला बताया।


संजय राउत का ये बयान ऐसे वक्त पर आया, जब एक दिन पहले ही प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें एक सांसद होने की सारी योग्यताएं हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी को संसद में होना चाहिए वह बहुत अच्छा काम करेंगी। उन्होंने आगे कहा,अगर वो संसद जाती हैं तो मुझे खुशी होगी। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया था, दोनों ही राज्यों में कांग्रेस को जीत मिली।


बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी जल्द ही बड़ी भूमिका में नजर आ सकती हैं। इससे पहले उन्हें यूपी का प्रभारी बनाया गया था। हालांकि, राज्य में मिली हार के बाद उन्होंने हिमाचल और कर्नाटक का रुख किया। सूत्रों की मानें तो अभी कई विकल्पों पर विचार चल रहा है, जिसमें प्रियंका को महासचिव या कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की भी संभावना है। हालांकि प्रियंका गांधी पहले से ही चुनावी राज्य तेलंगाना और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अभियानों की अगुवाई कर रही हैं। इसलिए चुनाव प्रभारी महासचिव के रूप में उनके लिए एक नई भूमिका भी तय की जा सकती है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html