google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

संजय राउत के तीखे बोल, भाजपा को बता दिया हमास.....

Oct 20, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अब इजरायल और हमास के बीच युद्ध का असर देश की राजनीति में भी देखने मिल रहा है। जहां असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सुप्रिया सुले को हमास की तरफ से लड़ने के लिए गाजा भेज दें। वहीं अब हिमंत बिस्वा सरमा पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने अरोप लगाते हुए उनकी पार्टी भाजपा को हमास बता ‎दिया। राउत ने कहा कि उन्होंने नमक का कारखाना बदल लिया है। राउत ने भाजपा को हमास बताते हुए कहा कि वह पार्टी आतंक फैलाती है।

संजय राउत ने कहा ‎कि असम के मुख्यमंत्री पहले कांग्रेस में थे। कांग्रेस का नमक खाया था। आज नमक का कारखाना बदल लिया है। वह जिस पार्टी में हैं वह हमास से कम नहीं है। आतंकवाद, अपने विरोधियों को खत्म करना, एजेंसी का दुरुपयोग करना। इन को पहले इतिहास को पढ़ना चाहिए। वह जब भाजपा में हैं तो फिलिस्तीन और इजरायल के बारे में अटल बिहारी वाजपेयी की क्या भूमिका रही है, इसके बारे में उन्हें पढ़ना चाहिए।


यहां गौरतलब है ‎कि शरद पवार ने कहा था, हमें फिलिस्तीन के साथ खड़े होना चाहिए क्यों कि वह पूरी जमीन उनकी है। इजरायल ने उनकी ही धरती पर कब्जा कर लिया और उन्हें ही निकाल दिया। उन्होंने कहा था कि एनसीपी उनके साथ खड़ी है जिनकी वह जमीन है। इसके बाद शरद पवार पर भाजपा नेताओं ने हमला किया और कहा कि शरद पवार आतंकवादी हमले को लेकर भारत के रुख से अलग बयान दे रहे हैं। फडणवीस ने भी उनपर तंज कसते हुए कहा था कि शरद पवार को वोट बैंक की राजनीति से ऊपर आना चाहिए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html