नगर निगम का सफाई कर्मचारियों ने किया घेराव...

आज नगर निगम रायगढ़ में कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है पहले घर-घर कचरा उठाने वाली दीदियों ने अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर गई थी। वहीं भाजपा के पार्षदों ने नगर सरकार को कई मुद्दों पर घेरते हुए नगर निगम का घेराव भी किया था। वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय भी बना हुआ था कि एक बार पहले भी नगर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ चुकी भाजपा दूसरी बार अपनी पूरी ताकत के साथ महापौर के खिलाफ अविश्वास पत्र लेकर आने वाली है। वहीं अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम क्षेत्र के 360 ठेका सफाई कर्मचारीयों नेनगर निगम मुख्य गेट के सामने अपनी दो समस्याओं को लेकर नारे बाजी की और उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो हम सफाई कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर चले जाएंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments