परिणीति चोपड़ा की शादी में पहुंची सानिया मिर्जा, एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ की......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और फैशन डिजाइनल मनीष मल्होत्रा झीलों के शहर उदयपुर पहुंचे। मनीष को उदयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्होंने ब्लैक पैंट, मैचिंग टी शर्ट और ग्रे कलर के ओवरसाइज ग्राफिक जैकेट पहना हुआ था। वहीं सानिया ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, इसके साथ उन्होंने नो मेकअप लुक चुना। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन अनम मिर्जा भी थीं। दोनों बहनों ने कैमरे के लिए पोज दिया और सीधे अपनी कार की ओर चली गईं।
इससे पहले, सानिया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी बेस्टी परिणीति के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा था, ''बधाई हो खूबसूरत लड़की। अब मेरी बारी है, तुम्हें बड़ी सी झप्पी देने की।'' परिणीति-राघव की शादी के लिए कड़े सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं। फोटोज और वीडियोज लीक न हो, इसके लिए कैमरों पर टेप लगाया गया है। रविवार को परिणीति और राघव उदयपुर में पिछोला झील के बीच एक भव्य समारोह में सात फेरे लेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments