google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ सवर्ण संघर्ष समिति के संयोजक संदीप तिवारी ने सवर्ण आयोग गठन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजा पत्र...

Sep 26, 2024
2 min read

प्रकाशनार्थ


  • छत्तीसगढ़ सवर्ण संघर्ष समिति के संयोजक संदीप तिवारी ने सवर्ण आयोग गठन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजा पत्र


  • वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश में सवर्ण बोर्ड बनाने की घोषणा की गई है और अभी हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने भी ब्राह्मण क्षत्रिय कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा की है


  • सवर्ण संघर्ष समिति की बैठक बहुत जल्द रायपुर में - संदीप तिवारी

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर (छ.ग.)। छत्तीसगढ़ सवर्ण संघर्ष समिति के संयोजक संदीप तिवारी ने कहा कि पूरे भारत देश में विभिन्न आयोगों के गठन के बीच सवर्ण आयोग गठित करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। संदीप तिवारी के संयोजकत्व में बकायदा सवर्ण संघर्ष समिति का भी गठन कर लिया गया है। जिसमें पूरे भारतदेश के सवर्ण समुदाय के काफी संख्या में लोग जुड़ने लगे हैं। समिति के संयोजक संदीप तिवारी ने बताया, सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर बहुत जल्द रायपुर में एक बैठक रखी जा रही है, जहाँ हर जिले के सवर्ण समुदाय से संबंध रखने वाले जातिवर्ग के लोग इकट्ठा होंगे। जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।

सवर्ण संघर्ष समिति के संयोजक संदीप तिवारी ने जारी बयान में कहा कि देश की जनसंख्या में सामान्य वर्ग की जनसंख्या 31 प्रतिशत है एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगभग 08 प्रतिशत सवर्ण समाज के लोग निवासरत् हैं। जबकि इनसे भी कम प्रतिशत के समाज के लोगों के उत्थान के लिए उनके समाज का निगम मण्डल बनाया गया है। सवर्ण समाज की भावनाओं को देखते हुए 2023 में मध्यप्रदेश में सवर्ण बोर्ड बनाने की घोषणा की गई है और अभी हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने भी ब्राह्मण क्षत्रिय कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा की है, इसीलिए छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी सवर्ण आयोग का गठन आवश्यक है। सवर्ण लोगों को भी राजनीति में सामाजिक रूप से राजनीतिक महत्व देने इस समुदाय के लोग इसकी मांग कर रहे हैं। पूरे भारत में ऐसा एक भी राज्य नहीं है जहाँ सवर्णों की उपस्थिति न हो, बल्कि यही वह वर्ग है जो राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती आयी है। ऐसे में इतने बड़े वर्ग को उपेक्षित रखना न्यायोचित नहीं होगा। उन्होंने कहा, जब से सवर्ण आयोग गठन करने की मांग उठी है, पूरे देश भर के लोग मेरे संपर्क में हैं और वे चाहते हैं कि सवर्ण लोगों को भी एक आयोग गठित कर उन्हें सम्मान दिया जाए। संदीप तिवारी ने कहा, इसे लेकर संघर्ष समिति का गठन किया गया है, जिसमें पूरे भारत देश के सवर्ण लोगों को इस बैनर पर अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाएगा। अभी पूरे देश से लोग मुझसे संपर्क कर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इस आयोग के गठन से सवर्ण समाज को एक नई दिशा मिलेगी जिससे सामाजिक स्तर पर कार्य करने का मौका मिलेगा। इस आयोग के माध्यम से कई तरह की योजनाओं को प्रारंभ कर समाज के हर तबके के लोगों को सहयोग करने का मौका मिलेगा, ताकि समाज के मुख्य धारा से इन्हें जोड़कर रखा जा सके। इसीलिए आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को पत्र प्रेषित कर सवर्ण समाज के जनभावना को ध्यान में रखते हुए सवर्ण समाज आयोग जल्द से जल्द बनाने की मांग उठाई।



प्रति,

श्रीमान् संपादक महोदय,

दैनिक ....................

रायपुर (छ.ग.)

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html