google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बीजेपी-कांग्रेस दोनों क्रेडिट के हकदार चंद्रयान 3 की सफलता के बाद संदीप दीक्षित का बयान....

Aug 25, 2023
2 min read





























































दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने चंद्रयान 3 की सफलता क्रेडिट विवाद पर कहा है कि इसकी सफलता का श्रेय हर लिहाज से इसरो और उनके वैज्ञानिकों को जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि इसरो के इस सफलता की नींव अतीत में रखी गई थी, इसलिए अतीत में किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा होनी चाहिए।


हां, इसे जारी रखने के लिए वर्तमान सरकार भी धन्यवाद की पात्र है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। बीज डालने वाले को भी श्रेय जाता है और आज के माली को भी भी। वहीं कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि ईडी ने छापेमारी की कार्रवाई विधानसभा चुनाव से ठीक पहले की है। एक सर्वे में कांग्रेस जीत का संकेत मिलने के बाद ईडी एक्टिव हुई है। इसके अलावा, उन्होंने मणिशंकर अय्यर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि मैं पहले से कहता आ रहा हूं कि नरसिम्हा राव बीजेपी की सोच वाले प्रधानमंत्री थे।


इससे पहले संदीप दीक्षित ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के मसले पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के रुख पर कहा था कि कांग्रेस से आप का छत्तीस का आंकड़ा शुरू से ही रहा है, लेकिन गठबंधन में शामिल होने के बाद कांग्रेस का रुख सॉफ्ट है। जहां तक दिल्ली की बात है तो गठबंधन होने के बाद उस मसले पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी। गठबंधन होगा तो सीटों के बंटवारे पर जो फैसला होगा उस पर अमल किया जाएगा, लेकिन दस आप के आक्रामक तेवर को उन्होंने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल समझदारी का परिचय नहीं दे रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html