google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सनातन जागृति यात्रा बनी ऐतिहासिक यात्रा.. हज़ारों लोग यात्रा में हए शामिल..

Sep 23, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कटघोरा नगर में तलवानिया बंसल परिवार द्वारा पितृमोक्ष श्राद्ध निमित्त श्रीमद भागवत कथा के आयोजन का शुक्रवार 22 सितंबर को समापन हुआ। श्रीमद भागवत कथा का वाचन देश के प्रसिद्ध भगवताचार्य देवकी नंदन ठाकुर महाराज के द्वारा किया गया, जिसका आज समापन हुआ। इस मौके पर महाराज देवकी नंदन जी द्वारा सनातन धर्म को लेकर जागृति रैली निकाली गई। इस मौके पर हिन्दू धर्मावलंबियों की हज़ारों की संख्या में उपस्थिति रही। रैली 2 किलोमीटर तक नगर का भृमण कर महागौरी मंदिर पहुंची जहां महाराज देवकी नंदन ठाकुर ने सनातन धर्म के प्रति लोगों की आस्था को लेकर जन जागरूक किया।

इस मौके पर मीडिया से चर्चा के दौरान भगवताचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने सनातन धर्म पर गलत बयान बाज़ी करने वाने नेताओ पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सवैधानिक पद पर रहकर सनातन धर्म को कोरोना, मलेरिया, एचआईवी तथा कुष्ठ रोग कहना पूरी तरह गलत है ऐसे लोग सनातन धर्म का अपमान कर रहे है। ऐसे लोगो को मुहतोड़ जवाब जब तक नही मिलेगा तब तक वे चुप नही रहेंगे। धर्मांतरण को लेकर कहा कि भारत मे ऐसा कानून बनाने की जरूरत है जिससे दुसरो को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वालों को रोका जा सके। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार से उन्होंने गौ संरक्षण को लेकर कहा कि गाय हम सनातनियो की गौ माता है इसकी पूजा की जाती है इसका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html